Monday, October 06, 2008

जिन्दगी बहुत से इम्तहान लेती है..........

जिन्दगी बहुत से इम्तहान लेती है ,
कई बार तो बिलकुल तोड़ देती है,
सभी ख्वाइशें पल में बिखर जाती हैं,
सभी चाहतें दिल में दबी रह जाती हैं,
कुछ ना कर पाए ऐसे उलझ जाते हैं,
हम इन्सान तो कुछ समझ ना पाते हैं ,
खुद पर यंकी करना और लड़ते रहना ,
हम इंसानों का यही तो हे काम ,
हिम्मत और धेर्य ही तो बनाते जीवन महान ,
इम्तहान तो जीवन के साथ लगे ही रहेंगे,
बिना इनके तो जीवन सूना ही रहेगा ,
हर इम्तहान मुस्कराकर देना है,
हर समय कुछ नया करने की सोचना,
हो जाए तो ठीक वर्ना फिर एक नई तम्मना,
ये तम्म्नाए ही तो जीवन को नया रूप देंगी,
एक अलग पहचान इस जीवन की छोड़ देंगी...........

3 comments:

mamta said...

हिम्मत और धेर्य ही तो बनाते जीवन महान ,
इम्तहान तो जीवन के साथ लगे ही रहेंगे,
बिना इनके तो जीवन सूना ही रहेगा ,
हर इम्तहान मुस्कराकर देना है,

बहुत पसंद आई ये पंक्तियाँ ।

Udan Tashtari said...

बहुत सुंदर अभिव्यक्ति है !बधाई !!

Anonymous said...

Challenges shout, opportunities whisper.
Turn the volume down on problems and up on purpose.